Wednesday, 5 February 2014

Footballer Cristiano Ronaldo 29th Birthday Facts

http://www.bhaskar.com/article/SPO-OTH-FOO-footballer-cristiano-ronaldo-29th-birthday-facts-in-hindi-4513146-PHO.html
फुटबॉल वर्ल्ड के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो आज (5 फरवरी) 29वां बर्थडे केक काट रहे हैं। पुर्तगाल के इस खिलाड़ी ने कम उम्र में ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिन्होंने उन्हें दुनिया के लेजेंड्री फुटबॉलरों में शुमार कर दिया है। 
 
छोटे से शहर में पले-बढ़े एक माली के बच्चे में कुछ ऐसा टैलेंट था कि वह करोड़ों दिलों की धड़कन बन बैठा। एक ओर खेल के लाखों प्रशंसक उसके दीवाने हैं, वहीं दूसरी तरफ करोड़ों युवतियां उस पर फिदा हैं। 
 
टीन की छत के नीचे खेलकूद कर बड़े हुए रोनाल्डो अब अरबों के बंगले में रहते हैं और करोड़ों की गाड़ी में सफर करते हैं। उनकी शान तो सभी की नजर में आती है, प्लेब्वॉय इमेज को भी लोग बखूबी जानते हैं, लेकिन इस सक्सेस के पीछे छुपे संघर्ष से कम लोग ही रूबरू हैं। 

No comments:

Post a Comment