साल 2014 के पहले दो महीनों में दो हस्तियां सबसे ज्यादा चर्चा
में रहीं - पहले रहे दिल्ली के 'पूर्व' मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल और
दूसरे टीम इंडिया के स्टार कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। दोनों ने ही अपनी बातों से पहले जनता को अपना फैन बनाया, फिर खराब प्रदर्शन से हीरो से जीरो बन गए।
केजरीवाल जहां सत्ता की पिच पर बल्ला नहीं संभाल पाए, वहीं महेंद्र
सिंह धोनी विदेशी मैदानों पर टीम की कमान। वैसे तो धोनी केजरीवाल से काफी
पुराने धुरंधर हैं, फिर भी इन दिनों उनकी हालत जरा केजरीवाल जैसी हो गई है।
धोनी के केजरीवाल बनने की कहानी तब शुरू हो गई थी जब केजरीवाल पिक्चर
में थे ही नहीं। 2011 में धोनी की फजीहत सबसे सबसे ज्यादा इंग्लैंड और
ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए हुई। तब केजरीवाल अन्ना हजारे के अनशन के समर्थन
में उतरे हुए थे।

No comments:
Post a Comment